'हे बडी, अभी-अभी जेट क्रैश हो गया है' हादसे के कुछ पलों बाद अमेरिकी पायलट का वीडियो आया सामने
जून में F-18 फाइटर जेट के क्रैश होने से पहले बाहर निकले एक अमेरिकी फाइटर पायलट का पुलिस से बात करते हुए वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में खून से सने चेहरे के साथ पायलट कह रहा है, "हे बडी...अभी-अभी मेरा जेट क्रैश हो गया है।" बकौल पायलट, क्रैश के समय वह झील के ऊपर ट्रेनिंग कर रहा था।