'हाउसफुल 5' के सेट पर हुआ हादसा, अक्षय कुमार की आंख में लगी चोट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हाउसफुल 5' के सेट पर ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ एक हादसा हो गया है। बकौल रिपोर्ट, एक स्टंट के दौरान अक्षय की आंख में चोट लग गई जिसके बाद तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया और उनकी आंख पर पट्टी बांधी गई। अक्षय को कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है।

Load More