'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अभिनेता जैकी श्रॉफ नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट, श्रॉफ फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे और इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन नज़र आएंगे।