हाथ न मिलाने के विवाद को लेकर ICC को लिखे गए पाकिस्तान के पत्र की जानकारी आई सामने
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान-भारत मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के विवाद को लेकर पाकिस्तान ने आईसीसी को पत्र लिखा था जिसकी जानकारी सामने आई है। पत्र में कहा गया है, "मैच रेफरी ने अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाई और यह स्पष्ट रूप से क्रिकेट की भावना और एमसीसी के नियमों का उल्लंघन है।"