'हाथ-पैर बांधकर यूपी भेजना', अंकित बालियान की हत्या में शामिल गैंगस्टर को है एनकाउंटर का खौफ
करनाल जेल से हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की साज़िश रचने वाले गैंगस्टर राकेश को यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने का डर है। उसने मांग की है कि यूपी पुलिस द्वारा कस्टडी में लेते समय उसके पैरों में बेड़ियां और हाथों में हथकड़ी पहनाई जाए। अंकित हत्याकांड में शामिल कथित शूटर यूपी में एनकाउंटर में मारे गए थे।