'हिप्नोटाइज़' कर लोगों को लूटने वाले गिरोह का हरियाणा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 सदस्य अरेस्ट
गुरुग्राम (हरियाणा) पुलिस ने 'हिप्नोटाइज़' कर लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर इसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैफुद्दीन, शहज़ाद, और खुर्शीद के रूप में हुई है जो उत्तराखंड के रहने वाले हैं और खुद को भगवान का भक्त बताकर लोगों के दुख दूर करने का झांसा देते थे और 'सम्मोहित' कर लेते थे।