'हिमालय में जो भी पिघलता है...', नेपाल के मंत्री ने बताया बाढ़ के बाद भारत को क्यों है खतरा
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने हिमालय में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत को संभावित खतरों पर चिंता जताई है। खनाल ने कहा कि भारत-नेपाल संबंधों को सिर्फ ‘रोटी-बेटी’ और धार्मिक-सांस्कृतिक रिश्तों तक सीमित रखने के बजाय पर्यावरणीय सहयोग के नज़रिए से भी देखना होगा। उन्होंने कहा, “हिमालय में जो पिघलता है, वह समुद्र में बढ़ता है।”