'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर मैक्गॉनगल का रोल कर चुकीं 89 वर्षीय ऐक्ट्रेस मैगी स्मिथ का हुआ निधन
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता व 'हैरी पॉटर' फिल्मों में प्रोफेसर मिनेवरा मैक्गॉनगल का रोल कर चुकीं ऐक्ट्रेस मैगी स्मिथ का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिजनों ने पुष्टि करते हुए कहा, "उनका शुक्रवार को अस्पताल में निधन हो गया...वह आखिरी वक्त में दोस्तों व परिवार से घिरी थीं...आपके संदेशों के लिए शुक्रिया...हमारी निजता का सम्मान करें।"