'हेरा फेरी' में मेरा रोल मेरे लिए गले का फंदा है, दम घुटता है: परेश रावल
ऐक्टर परेश रावल ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'हेरा फेरी' में बाबू राव के रोल को लेकर कहा है, "वो गले का एक फंदा है।" उन्होंने कहा, "मैंने फिल्ममेकर आर बाल्की से उस गेटअप (बाबू राव) में दूसरा रोल देने के लिए कहा था। मेरा दम घुटता है। मैं ऐक्टर हूं और एक किरदार के दलदल में फंसना नहीं चाहता।"