'हेरा फेरी 3' से डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद को किया अलग, बोले- कभी रिलीज़ नहीं हो पाएगी
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक, कई कानूनी और निजी झगड़ों की वजह से 'हेरा फेरी 3' कभी रिलीज़ नहीं हो पाएगी।" फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने कहा, "सब कुछ सही रास्ते पर और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।"