'हीरामंडी' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की, अभी भी इंतज़ार है: अदिति राव
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने खुलासा किया है कि उनकी वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' की सफलता के बावजूद वह अभी भी अपनी अगली फिल्म/शो साइन करने का इंतज़ार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "'हीरामंडी' में अपने किरदार के लिए खूब प्यार और तारीफ मिली थी...लेकिन मुझे इस सक्सेस के बाद भी काम के लिए तरसना पड़ रहा है।"