'हिरण को बहुत नज़दीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण' का टीज़र हुआ रिलीज़
फिल्म 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें हिरण के शिकार मामले का कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है। 1 मिनट 56 सेकंड के टीज़र में पुलिस जांच, गवाहों और अदालत में चल रही बहस के सीन्स शामिल हैं। टीज़र में एक चश्मदीद कहता है, "हिरण को बहुत करीब से गोली मारी गई थी।"