'हनुमान अंश' के ₹450 करोड़ कमाने के बाद मेकर्स ने फिल्म के राइट्स को लेकर जारी की चेतावनी
'हनुमान अंश' द्वारा 87-दिनों में ₹452.86-करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किए जाने के बाद प्रोडक्शन हाउस स्वंभू मीडिया नेटवर्क ने फिल्म के अधिकारों को लेकर चेतावनी जारी की है। कंपनी ने नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर को आधिकारिक निर्माता बताया है। बकौल कंपनी, कोई व्यक्ति अकेले फिल्म के अधिकारों/व्यावसायिक फैसलों पर दावा नहीं कर सकता।