'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने की अगली आध्यात्मिक फिल्म के नाम की घोषणा

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'हनुमान अंश' में साथ काम कर चुके महावीर जैन फिल्म्स और लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म 'रामबोला' की घोषणा की है। फिल्म गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, उनकी भक्ति और आध्यात्मिक बदलाव की यात्रा को दिखाएगी। गौरतलब है, विशाल की 'हनुमान अंश' आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित थी।

Load More