'हनुमान अंश' की फैन हुईं कंगना रनौत, कहा- केवल फिल्म नहीं, सत्संग है
ऐक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हनुमान अंश सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सत्संग है। इसमें नीम करौली बाबा को साक्षात अनुभव करने वाले लोगों की छोटी-छोटी कहानियों को बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है। अपनी थेरेपी छोड़कर इसे ज़रूर देखें।"