‘हनुमान अंश’ को लेकर ₹100 करोड़ की ओटीटी डील की खबर पर निर्माता ने किया खुलासा
फिल्म 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद खबरें आ रही थीं कि इसे ₹100 करोड़ का OTT ऑफर मिला है। हालांकि, फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है और फिलहाल टीम का ध्यान दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने पर है।