'हनुमान अंश' की सफलता के बीच प्रयागराज का घर आया चर्चा में, बाबा नीम करौली से है कनेक्शन
'हनुमान अंश' की सफलता के बीच प्रयागराज के एक घर की चर्चा हो रही है। यह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर सुधीर मुखर्जी का था जिनसे नीम करौली बाबा साल में 1-2 बार मिलने आते थे। यह घर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है और यहां कोई चढ़ावा नहीं लिया जाता।