'हनुमान अंश' से कड़ी टक्कर के बावजूद 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का जलवा, 2 दिन में कमाए ₹58 करोड़
फिल्म 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' ने रिलीज़ के 2-दिनों में करीब ₹58 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन ₹25.15 करोड़ कमाए जबकि शनिवार को इसकी कमाई ₹32 करोड़ से अधिक रही। फिल्म 'हनुमान अंश' से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसका प्रदर्शन शानदार है। फिल्म में जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे नए चेहरे जुड़े हैं।