'हमें भीख दो, पुलिस को रिश्वत देनी है', हाथ में पोस्टर लेकर मां-बेटे ने ऐसे क्यों मांगी भीख?
लुधियाना (पंजाब) में भीख मांग रही एक मां-बेटे की जोड़ी की तस्वीर वायरल है जिसमें उनके हाथ में मौजूद पोस्टर पर लिखा है, "भीख दो...पुलिस को रिश्वत देनी है।" बकौल महिला, उसके पति की मौत के बाद उसका मकान उसके बेटे के नाम हुआ लेकिन रिश्तेदारों ने धोखे से बेच दिया और शिकायत करने पर पुलिस ने 'खर्चा-पानी' मांगा है।