'हम नहीं डरते' 18,000 फीट की ऊंचाई से नीचे कूदे हरियाणा के दादा जी; वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर अंकित नामक शख्स ने अपने दादा जी की ऑस्ट्रेलिया में 18,000 फीट से स्काईडाइविंग का वीडियो शेयर किया है। स्काईडाइविंग के दौरान हरियाणा निवासी दादा जी भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कह रहे हैं, "हरियाणा के हैं, हम नहीं डरते।" स्काईडाइविंग के बाद लैंडिंग के दौरान दादा जी कहते हैं, "जय हरियाणा, जय भारत।"