'हमारे टैक्स से सेना को सैलरी मिलती है' कहने वाली लड़की पर पूर्व सैन्य अफसर ने दी प्रतिक्रिया
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (रिटायर्ड) ने लद्दाख में सड़क बंद होने को लेकर सुरक्षाकर्मियों पर चिल्लाने वाली लड़की और उसके बयान 'हमारे टैक्स से सेना को सैलरी मिलती है' की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “सैनिकों को वेतन मिलने से पहले ही उनका टैक्स कट जाता है...आप ऐसे इलाकों में छुट्टियां मना पाते हैं...क्योंकि हमारे सैनिक दिन-रात सुरक्षा करते हैं।"