'हमारी पार्टी में आ जाओ, मोदी हमारे कैप्टन', अभिजीत दीपके को केंद्रीय मंत्री ने दिया खुला ऑफर
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI-A) में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा, "मोदी हमारे कैप्टन हैं और मैं उनका प्लेयर हूं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर अभिजीत दीपके अंबेडकरवादी हैं तो उन्हें युवाओं को पार्टी के साथ खड़ा करने के लिए...RPI (A) में शामिल होना चाहिए।"