'हमारे पास समय नहीं बचा है'; अमेरिका में प्लेन क्रैश से चंद सेकंड पहले का ऑडियो आया सामने
फ्लोरिडा (अमेरिका) में क्रैश हुए एक विमान के आखिरी पलों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें क्रू यह कहते हुए सुना गया, "हम क्रैश होने वाले हैं। हे भगवान, हमारे पास समय नहीं बचा है।" इस बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोलर उनसे कहते दिखे, "मैं आपके साथ हूं। मुझसे बात करें।" इसके कुछ ही देर बाद ऑडियो बंद हो गया।