'हमारे समय का हिटलर है'; मंत्रियों के साथ डिनर करने गए ट्रंप का हुआ ज़ोरदार विरोध
वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में एक रेस्टोरेंट में अपने मंत्रियों सहित डिनर करने गए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का विरोध हुआ है। कुछ फिलिस्तीनी समर्थकों ने ट्रंप को 'हमारे समय का हिटलर' कहते हुए 'फ्री डीसी' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए हैं। इस दौरान ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मौजूद थे।