'हम सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते', दीपके ने आधी रात को की प्रशांत भूषण से अलग बात; दोहराई डिमांड
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि वे सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने की बात भी कही। गौरतलब है कि एडवोकेट प्रशांत भूषण ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ता परिवर्तन की बात कही थी।