'हमने ही निज्जर को मारा', लीक ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का दावा; बताया क्यों की हत्या
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक लीक ऑडियो में कथित तौर पर दावा किया है कि उसने और उसकी टीम ने 2023 में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी। उसने परमजीत सिंह पम्मा संग कथित बातचीत में कहा कि निज्जर युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसाने वालों का समर्थन करता था। बराड़ कई मामलों में वॉन्टेड है।