'हमसफर' पैसों के लिए की थी, उम्मीद से 20 गुना ज़्यादा कमाया: फवाद खान
ऐक्टर फवाद खान ने 'पिंकविला' को बताया है कि उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो 'हमसफर' पैसों के लिए की थी और उन्हें उनकी उम्मीद से 20 गुना ज़्यादा पैसे इस सीरियल से मिले थे। फवाद ने कहा, "...यह अभिनय की दुनिया में आने का एक मौका था।" इस शो में फवाद के अपोज़िट माहिरा खान थीं।