'हरियाली' के समंदर से गुजरती दिखी वंदे भारत, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
घने हरे जंगलों और घुमावदार रास्तों के बीच गुजरती वंदे भारत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर Mygovindia ने लिखा कि प्रकृति और आधुनिक तकनीक का मिलन। वहीं, बीजेपी सांसद नवीन जिंदल ने कहा, "हरियाली के अनंत समंदर से गुजरती वंदे भारत! इस शानदार तस्वीर को देखकर हर देशवासी का दिल गर्व से भर जाता है।"