'हवेली राम गांधी' के नाम से शुरू हुआ था हैवेल्स का सफर, ₹7 लाख में खरीदी गई थी कंपनी
इलेक्ट्रिक उत्पाद निर्माता कंपनी हैवेल्स इंडिया का सफर 'हवेली राम गांधी' के नाम से शुरू हुआ था और 1971 में कीमत राय गुप्ता ने इसे ₹7 लाख में खरीद लिया था। 2014 में 77 साल की उम्र में निधन के वक्त कीमत राय की नेटवर्थ $2 बिलियन (₹167 अरब) थी। हैवेल्स इंडिया का बाज़ार पूंजीकरण फिलहाल ₹1.17 लाख करोड़ है।