'हसीन दिलरुबा' बार-बार आती रहेगी: फिल्म का तीसरा पार्ट बनने को लेकर तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का तीसरा पार्ट बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है, "उम्मीद है कि 'हसीन दिलरुबा' बार-बार आती रहेगी और कभी जाए ही ना।" उन्होंने कहा, "मैं और कनिका ढिल्लों (फिल्म की लेखिका) भविष्य में साथ में और काम करेंगे।" फिल्म का सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' 9 अगस्त को रिलीज़ होगी।