'हज़ार चौरासी की मां' की शूटिंग में मां से मेरी मौत की कल्पना करने को कहा गया था: अभिषेक
ऐक्टर अभिषेक बच्चन ने बताया है कि निर्देशक गोविंद निहलानी ने उनकी मां जया बच्चन से 'हज़ार चौरासी की मां' की शूटिंग के दौरान एक दृश्य में उनकी मौत की कल्पना करने को कहा था। उन्होंने कहा, "मां ने बताया था कि सीन में उन्हें अपने किरदार के बेटे के शव की शिनाख्त करनी थी इसलिए उनसे ऐसा कहा गया।"