'ज़िंदगी से बुरी नहीं होगी मौत…', यूपी में लव मैरिज करने वाली युवती ने ऑन कैमरा की खुदकुशी
मुरादाबाद (यूपी) में 4-महीने पहले लव मैरिज करने वाली एक 22-वर्षीय युवती ने कैमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने फांसी लगाने से पहले कहा, "जब से मिसकैरेज हुआ, सब परेशान करते हैं...मेरी मौत के बाद क्या हश्र होगा...इस ज़िंदगी से बुरा तो हरगिज़ नहीं होगा।" उसने कहा, "पति भी कहता है कि तू मर क्यों नहीं जाती।"