0°C तक तापमान गिरने के बीच तमिलनाडु के नीलगिरि में कारों व घास पर जमी बर्फ
तमिलनाडु के नीलगिरि ज़िले में न्यूनतम तापमान 0°C तक गिरने के बीच सैंडीनल्लाह जलाशय क्षेत्र में कारों और घास पर जमी बर्फ का वीडियो सामने आया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "कश्मीर को छोड़कर सब जगह बर्फबारी हो जाएगी।" वहीं, हिल स्टेशन ऊटी में गुरुवार सुबह 2.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।