सोमवार को कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक उछलकर 80,305 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 300 से ज़्यादा अंक चढ़कर 24,352 अंक पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की उम्मीद से बेहतर आय, एशियाई बाज़ारों में तेज़ी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के चलते शेयर बाज़ार में तेज़ी आई है।