1,050 अंक टूटकर 76,400 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, 1.5% लुढ़का निफ्टी
भारतीय रुपए में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,050 अंक टूटकर 76,330 पर जबकि निफ्टी 1.5% गिरकर 23,086 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ज़ोमैटो, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लुढ़के जबकि निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ को सर्वाधिक नुकसान हुआ।