बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गुरुवार को भारी उछाल के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1439.55 अंक चढ़कर 82,962.71 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 470.45 अंक बढ़कर 25,388.90 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि इस दौरान सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी भारती एयरटेल के शेयरों में रही।