1.5 लाख मरीज़ों के अनुभव से डॉक्टर ने बताईं लंबी उम्र की 8 कॉमन आदतें
डॉक्टर हर्ष व्यास ने बताया है, "1,50,000+ ज़्यादा मरीज़ देखने के बाद पता चला कि जो लोग लंबा जीते हैं, उनमें कुछ चीज़ें एकजैसी होती हैं।" बकौल डॉक्टर, इनमें 'अपनी ज़रूरत से कम खाना', 'रात्रि भोजन जल्दी करना', 'रोज़ सेम टाइम पर सोना-उठना', 'सुबह उठकर धूप लेना', 'स्ट्रेंथ ट्रेनिंग', 'खूब वॉक करना', 'भरपूर प्रोटीन-फाइबर', 'स्मोकिंग-अल्कोहल से दूर रहना' शामिल हैं।