1.5 लाख लोगों के लिए नौकरी की फाइल CM नीतीश ने रुकवा दी थी: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा, "मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विभाग में 1.5 लाख नौकरी की फाइल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट में आने से रुकवाई थी...कहा, 'बाद में देखेंगे'।" उन्होंने कहा, "सीएम से हाथ जोड़कर विनती है कि नौकरी की प्रक्रिया शुरू करें..कुछ अड़चन आ रही हो तो तेजस्वी बैठा है...मुझसे पूछ लें।"