1 अक्टूबर से स्पेशल चेकिंग अभियान चलेगा, भारतीय रेलवे ने दी जुर्माने की चेतावनी
भारतीय रेलवे 1-31 अक्टूबर तक टिकट जांच अभियान तेज़ करेगा। इसमें टिकट की वैधता/रियायतों/आरक्षण कोटा/ पास की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रियों को निर्धारित मूल पहचान पत्र और पात्रता संबंधी दस्तावेज साथ रखने होंगे। ग्रुप बुकिंग में सूचीबद्ध कम-से-कम एक यात्री के पास वैध पहचान पत्र होना ज़रूरी होगा और ऐसा ना होने पर बिना टिकट माना जाएगा।