1 अक्टूबर को भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इससे पहले अगस्त में दूरसंचार विभाग को भारत की पहली 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए कुल ₹1.50 लाख करोड़ की बोलियां मिली थीं। गौरतलब है कि स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए रिलायंस जियो, अदाणी डेटा नेटवर्क्स, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया प्रमुख बोलीदाता कंपनियां रही थीं।