1 अगस्त को खुलेगा Ceigall India का आईपीओ, ₹684 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी
सीगल इंडिया का आईपीओ 1 अगस्त से खुलेगा और 5 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी शेयर बाज़ार में 8 अगस्त को लिस्ट हो सकती है और इसके प्राइस बैंड की घोषणा 29 जुलाई को की जाएगी। कंपनी अपने आईपीओ के तहत करीब ₹684 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी और इसमें ऑफर फॉर सेल भी शामिल है।