1 अगस्त से बदलेंगे HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम, थर्ड पार्टी ट्रांज़ैक्शन होगा महंगा
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में 1 अगस्त से बदलाव होने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत पेटीएम, क्रेड और मोबिक्विक जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के ज़रिए प्रत्येक ट्रांज़ैक्शन पर 1% चार्ज लिया जाएगा जो अधिकतम ₹3,000 हो सकता है। नए नियमों के अंतर्गत, सभी अंतरराष्ट्रीय या क्रॉस करेंसी ट्रांज़ैक्शन पर 3.5% मार्कअप चार्ज लगाया जाएगा।