1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट्स में होने जा रहा कौनसा बड़ा बदलाव?
RBI ने 1 अप्रैल से सभी डिजिटल पेमेंट्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन- जैसे पासवर्ड, PIN, SMS-आधारित OTP या सॉफ्टवेयर-आधारित ऑथेंटिकेशन टोकन के ज़रिए प्रमाणित करने को अनिवार्य कर दिया है। RBI ने कहा कि ऑथेंटिकेशन का एक फैक्टर हर ट्रांज़ैक्शन के लिए विशिष्ट रूप से जनरेट किया जाना चाहिए। इसका मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी और अनधिकृत लेनदेन पर लगाम लगाना है।