1 अप्रैल से देश में महंगी हो जाएंगी मर्सिडीज़ की कारें, कंपनी ने 2% तक कीमत बढ़ाने का किया एलान
लग्ज़री कार निर्माता मर्सिडीज़-बेंज ने भारत में अपनी सभी कारों की कीमतों में 1-अप्रैल से करीब 2% तक बढ़ोतरी करने का एलान किया है। कंपनी के मुताबिक, यूरो के मुकाबले रुपए के कमज़ोर होने से ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ी है जिसके चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी की जा रही है। बकौल कंपनी, कोशिश रहेगी कि ग्राहकों पर इसका असर कम-से-कम पड़े।