1 अप्रैल से देश में लागू होंगे कौन-कौनसे प्रमुख बदलाव?
नई कर व्यवस्था के तहत 1 अप्रैल 2025 से ₹12 लाख/वर्ष (स्टैंडर्ड डिडक्शन सहित ₹12.75 लाख/वर्ष) तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अप्रैल से मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और किआ इंडिया अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएंगी। वहीं, बैंकों के मिनिमम बैलेंस नियमों में हुए बदलाव के तहत ग्राहकों को बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना होगा।