1 अप्रैल से महंगी होंगी दर्द से बुखार तक की दवाएं, 1000 से अधिक दवाओं के बढ़ जाएंगे दाम
1 अप्रैल 2026 से पेनकिलर्स, एंटीबायोटिक्स और अन्य ज़रूरी दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने 'आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची' में शामिल दवाओं की कीमतों में 0.6% तक बढ़ोतरी की अनुमति दी है जो 1000+ आवश्यक दवाओं पर लागू होगी। बकौल रिपोर्ट्स, मिडल ईस्ट युद्ध के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते फार्मा उद्योग प्रभावित है।