1 ओवर में 6 छक्के मारना चाहता हूं: 'ऐसा रिकॉर्ड जो अपने नाम करना चाहते हैं?' पर अश्विन
ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने खेल पत्रकार विमल से बातचीत में 'ऐसा रिकॉर्ड जो अपने नाम करना चाहते हैं?' पूछे जाने पर कहा, "मैं एक ओवर में 6 छक्के मारना चाहता हूं।" अश्विन ने क्रिकेट को और रोचक बनाने के लिए मैदान बड़ा बनाने और टी20 में फुटबॉल की तरह 2-3 सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी का नियम लागू करने की वकालत की है।