1 के बदले 2 बोनस शेयर देगी थिंकिंक पिक्चर्स, कंपनी बांटेगी 100% डिविडेंट
फिल्म निर्माण कंपनी थिंकिंक पिक्चर्स ने बोनस शेयर और डिविडेंड देने का एलान किया है। कंपनी 16 दिसंबर को अपनी बोर्ड बैठक में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने और इक्विटी शेयरों पर 100% डिविडेंड देने पर चर्चा करेगी। कंपनी के शेयर सोमवार को 5% का अपर सर्किट लगने के बाद ₹1.94 पर पहुंच गए।