1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल खरीद पर लगेगा 1% का चार्ज
कोटक महिंद्रा बैंक ने 1-जून से क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीज़ल खरीदने पर 1% फीस वसूलने का एलान किया है। बैंक ने कहा है कि यह फीस तय लिमिट खत्म होने के बाद वसूली जाएगी। बकौल बैंक, यह फीस कोटक के वाइट रिज़र्व क्रेडिट कार्ड, कोटक सॉलिटेयर, कोटक इनफिनिट, कोटक सिग्नेचर, इंडियनऑयल कोटक कार्ड और मिंत्रा कार्ड पर लागू नहीं होगी।