1 जुलाई से आधार वेरिफिकेशन के बिना बुक नहीं होगा तत्काल रेल टिकट
रेल मंत्रालय ने कहा है कि 1 जुलाई से केवल आधार-ऑथेंटिकेटेड यूज़र्स ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके बाद 15 जुलाई से तत्काल बुकिंग के लिए आधार-बेस्ड ओटीपी ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे ने कहा कि यह फैसला 'यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि तत्काल योजना का लाभ आम यूज़र्स को मिले'।